पवनहंस हेलीकॉप्टर हादसाः अबतक 6 शव बरामद,सर्च ऑपरेशन जारी

मुंबई। शनिवार को मुंबई के तट पर नौसेना के दुर्घटनाग्रस्त हुए पवन हंस हेलीकॉप्टर हादसे में अब तक 6 लोगों के शव बरामद हो गए हैं। जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। लापता दल के सदस्यों को खोजने के लिए अभियान को और तेज कर दिया गया है।

helicopter

इस हादसे के समय इस हेलीकॉप्टर में दो पायलट और ओएनजीसी के सात अधिकारी मौजूद थे। पवनहंस का ये हेलीकॉप्टर मुंबई से सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर उड़ा था, लेकिन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में नौसेना और कोस्ट गार्ड ने अब तक 6 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। 5 शवों की पहचान की जा चुकी है।

इस हेलीकॉप्टर हादसे में ओएनजीसी के अधिकारियों की पहचान सर्वननन, वीके बाबू, जोश एंटनी, गर्ग और पी श्रीनिवासन के तौर पर हुई है। वहीं अभी तक पवनहंस के दो पायलटों की पहचान जाहिर नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+