जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, एक दहशतगर्द ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।

नई दिल्ली, 07 जून: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। भारतीय सेना मौके पर आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है। मुठभेड़ शोपियां के बड़ी मार्ग अलौरा इलाके के बागों में शुरू हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Recommended Video

    Target killing in Kashmir: आरोपी Talib Hussain बेंगलुरु से गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी । *news
    terrorist
    Photo Credit:

    वहीं इससे पहले आज ही कुपवाड़ा में भी आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें लश्कर-ए- तैयबा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। एक आतंकी पाकिस्तान का है और उसका नाम तुफैल है। जबकि दूसरे आतंकी की पहचान इश्तियाक लोन के रूप में हुई है, वह त्राल का रहने वाला है। वह हाल ही में लश्कर में शामिल हुआ था। उसके पास से एके-56 राइफल बरामद की गई है।

    आतंकियों के छिपे होने का मिला था इनपुट

    जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा के ही चकतारा इलाके में एक और एनकाउंटर शुरू हो गया। इस ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के जवान शामिल है। मिले इनपुट के अनुसार, इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर थी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेर लिया, जिसके बाद आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

    सोपोर में एक आतंकी ढेर

    सोपोर एनकाउंटर के बारे में आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि राहुल भट्ट की हत्या में दो आतंकी शामिल थे, एक आतंकी को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा बचा है, हम उसके पीछे हैं। आमरीन भट्ट हत्याकांड में भी दो आतंकी शामिल थे, उनकी पहचान हो गई है और दोनों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। विजय कुमार की हत्या के मामले में भी शामिल आतंकी की पहचान हो गई है, हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

    यह भी पढ़ें- J&K: सोपोर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, लश्कर गैंग का एक पाकिस्तानी आतंकी ढ़ेर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+