जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो दहशतगर्द ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
कुलगाम, 29 जून : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया। दोनों के बीच मुठभेड़ जारी है। कुलगाम जिले के नवापोरा के मीर बाजार में मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

वहीं इससे पहले 27 जून को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आतंकी की पहचान कोटी डोडा इलाके के निवासी फरीद अहमद के रूप में हुई थी। उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन, 14 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए थे। आतंकी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आतंकी पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की फिराक में था।
सोपोर में सात को मार गिराया
बता दें कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना का अभियान लगातार जारी है। कुछ दिन पहले सोपोर जिले के तुलिबाल इलाके में आतंकियों की सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़ हुई थी। इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेर लिया था और आतंकियों की तलाश करने लगे थे। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी और एनकाउंटर शुरू हो गया था। सुरक्षाकर्मियों ने अलग-अलग एनकाउंटर में आतंकी संगठन लश्कर और जैश के 7 आतंकियों को ढेर कर दिया था।
पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
वहीं पुलवामा में भी सुरक्षार्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में सुरक्षाकर्मियों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया था कि पुलवामा एनकाउंटर में अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकी माजित नजीर को ढेर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications