जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को मार गिराया
सुरक्षाबलों ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और कोशिश को नाकाम कर दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के रामपुर सेक्टर में गुरुवार सुबह घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी के पास एके-47 बरामद हुई है।

सुरक्षाबलों ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और कोशिश को नाकाम कर दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
बता दें कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार हो रही फायरिंग में बीएसएफ के कई जवान शहीद हो चुके हैं। एलओसी के पास स्थित गांवों के लोग सेना के बंकरों में शरण ले रहे हैं।

Click it and Unblock the Notifications