हिजबुल के संदिग्ध आतंकी को असम-मेघालय सीमा पर किया गया गिरफ्तार
नई दिल्ली। गुवाहाटी क्राइम ब्रांच को हिजबुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी उमर फारूक को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच और मेघालय की जोराबाट पुलिस ने साझ ऑपरेशन में असम-मेघालय बॉर्डर पर संदिग्ध आतंकी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इस संदिग्ध आतंकी को बायरनिहाट इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार इस संदिग्ध हिजबुल के आतंकी का दूसरे हिजबुल आतंकी के साथ संबंध की बात सामने आई है। 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश से हिजबुल के आतंकी कमर उज जमान को गिरफ्तार किया गया था, जिसका संबंध इस संदिग्ध आतंकी के साथ है।

आपको बता दें इससे पहले गुरुवार को एटीएस ने कानपुर में एक हिजबुल के आतंकी कमरूज्जमां को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने बताया कि वह गणेश चतुर्थी के मौके पर धमाकी की योजना बना रहा थता, उसने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वह हिजबुल के लिए रेकी करने कानपुर गया था। डीजीपी ने बताया कि आतंकी के पास फोन में एक वीडियो मिला है जिसमे कानपुर के एक मंदिर की रेकी की वीडियो है।
इसे भी पढ़ें- पेट्रोल कंपनियों की मनमानी जारी, एक बार फिर से बढ़ी कीमतें












Click it and Unblock the Notifications