हलाला के नाम पर हो रहा 'एक रात के दूल्हा' का कारोबार

नई दिल्ली। आजादी के 70 साल बाद भी महिलाएं कितनी आजाद है इसका अंदाजा इस रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे मुस्लिम महिलाओं का हलाला के नाम पर शोषण हो रहा है बल्कि मौलवी इसके नाम पर धन उगाही भी कर रहे है। कईयों ने तो बकायादा 'एक रात के दूल्हा' का कारोबार खोल लिया है।

एक रात का 1 लाख तक लेते है मौलवी

एक रात का 1 लाख तक लेते है मौलवी

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद के रहने वाले कई इमामों ने कबूल किया कि वो हलाला के जरिए एक रात का शौहर बनते हैं और इसके लिए बकायदा 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक फीस भी लेते हैं। इन मौलवियों ने बताया कि वो महिला के साथ रात गुजराते है। उसके साथ संबंध बनाते है और फिर सुबह उसे तलाक दे देते हैं। तलाक के बाद वो महिला फिर से अपने शौहर के साथ शादी कर सकती है।

खुद शादीशुदा है मौलवी

खुद शादीशुदा है मौलवी

इस रिपोर्ट में एक मौलवी नदीम ने बताया कि वो शादीशुदा है और उसकी दो पत्नी है। नदीम ने बताया कि वो दूसरी महिला के साथ हलाला की रस्म निभाने जा रहा यह बात वो अपनी बीवियों को नहीं बताता। नदीम ने कहा कि वो इसके बारे में अपनी पत्नियों से बात नहीं करता और न ही इसे जरुरी समझता है।

क्या है हलाला?

क्या है हलाला?

बता दें कि हलाला एक रस्म है जिसके मुताबिक कोई मुस्लिम महिला जिसका तलाक हो चुका है वो अपने पति से तब तक दोबारा शादी नहीं कर सकती जब तक उसने किसी और आदमी के साथ शादी करके कम से कम एक रात न गुजारी हो। इसी का बहाना उठा ये मौलवी मुस्लिम महिलाए, जो अपना घर बचाना चाहती है के साथ एक रात गुजारते हैं और सुबह तलाक दे देते हैं। पुरुष भी इनके पास इसलिए जाते है क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं होता कि कोई और निकाह करने के बाद अगले दिन तलाक देगा या नहीं? ऐसे में यह मौलवी अगले दिन तलाक की गारंटी देते हैं और इसके बदले में मोट पैसा वसूलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+