One Nation One Election: दुनिया के वो कौन से देश हैं जहां पर एक साथ होते हैं चुनाव?

One Nation One Election: केंद्र सरकार लंबे समय से "एक राष्‍ट्र, एक चुनाव" की पैरवी करती आई है। मोदी सरकार ने अब अपनी इस सोच पर आगे कदम बढ़ा दिया है और 'वन नेशन वन इलेक्‍शन' के लिए कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी का मुखिया पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया है। ये कमेटी 'वन नेशन वन इलेक्‍शन' को लेकर काम करेगी और 'वन नेशन वन इलेक्शन' कितना व्‍यवाहारिक होगा इसका अध्‍यन करेगी ।

केंद्र सरकार ने इस कमेटी के गठन का ऐलान संसद का स्‍पेशल सत्र (18 से 22 सिंतबर) बुलाए जाने के फैसले बाद किया है। माना जा रहा है कि संसद के इस विशेष सत्र में मोदी वन नेशन वन इलेक्‍शन का बिल संसद में पेश कर सकती है।

 One Nation One Election

पीएम मोदी "एक राष्‍ट्र, एक चुनाव" की पैरवी करते हुए पहले ही कह चुके है कि इससे सरकारी मशीनरी का सही इस्‍तेमाल हो सकेगा और चुनाव के कारण बार-बार आचार संहिता लगने के कारण विकास कार्य प्रभावित नहीं होगी। विपक्षी पार्टियां 'वन नेशन वन इलेक्‍शन' पर एकमत नहीं हैं लेकिन केंद्र में बहुमत की सरकार ने इसको लेकर पहल कर दी है। हालांकि ऐसा करने वाला भारत पहला देश नहीं है पहले ही दुनिया के कुछ देशों में वन नेशन वन इलेक्‍शन की व्‍यवस्‍था है।

स्‍वीडन

स्वीडन ऐसा देश है जहां पर सभी चुनाव एक साथ होते हैं। चार साल पर काउंटी और म्‍यूनिसपिल काउंसिल के चुनाव एक साथ ही करवाए जाते हैं।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में वन नेशन वन इलेक्‍शन की प्रणाली लागू है। यहां पर राष्‍ट्रपति और लेजिस्‍लेटिव इलेक्‍शन साथ होते हैं।

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका में भी एक साथ चुनाव होते हैं। यहां संसद, प्रान्‍तीय विधानसभा चुनाव और नगर पालिका के चुनाव सब एक साथ होते हैं। ये तीनों चुनाव हर पांच साल पर होते हैं।

बेल्जियम

बेल्जियम में भी वन नेशन वन इलेक्‍शन की व्‍यस्‍था लागू है। आपको जानकर ताज्‍जुब होगा कि यहां पर पांच प्रकार के चुनाव एक साथ करवाए जाते हैं। ये चुनाव पांच साल में एक बार होता है।

यूके

यूनाइटेड किंगडम में भी एक साथ इलेक्‍शन होते हैं। जिसमे हाउस ऑफ कॉमन्‍स , लोकल बॉडी इलेक्‍शन और मेयर इलेक्‍शन सब साथ होते है। यूके की खास बात ये है कि यहां पर मई महीने के पहले सप्‍ताह में ही सभी चुनाव एक साथ करवाए जाते हैं। यूके में तभी समय से पहले चुनाव होते हैं जब सरकार के खिलाफ अविश्‍वा प्रस्‍ताव पारित हो जाए और कोई अन्‍य पार्टी सरकार बनाने में कामयाब ना हो।

इन देशों में भी सभी चुनाव साथ होते हैं

दुनिया में इन देशों के अलावा फिलिपींस, ब्राजील, जर्मन, बोलीविया, कोस्‍टा, कोलंबिया, ग्‍वाटेमाला, रिका, गुआना होंडुरस भी वो देश हैं जहां पर सभी चुनाव एक साथ होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+