One India-One Ticket: क्या है ये पहल? जिसे लागू करने की तैयारी में हैं IRCTC और DMRC

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( DMRC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बहुत बड़ी पहल की है। हाल ही में दोनों के बीच एक एमओयू हुआ है। इसके तहत आईआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से ही दिल्ली मेट्रो के लिए भी क्यूआर कोड आधारित टिकट भी मिल सकेगा।

यह आईआरसीटीसी और दिल्ली मेट्रो के 'वन इंडिया-वन टिकट पहल' का हिस्सा है। डीएमआरसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'यात्रियों के लिए सुविधा और यात्रा को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग लगाते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक रणनीतिक मेमरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) तैयार किया है।'

ne india one ticket with irctc dmrc

यात्रियों के लिए और आसान होगी यात्रा
इस बयान में कहा गया है कि 'इस तरह का सहयोग अभूतपूर्व है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यात्रा के अनुभव को बदल देगा।' हालांकि, डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए अभी टाइमलाइन की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, इतना तय है कि इसकी वजह से सार्वजनिक यातायात के विभिन्न साधनों से यात्राा का अंदाज बदल जाएगा।

वन इंडिया-वन टिकट पहल क्या है?
वन इंडिया-वन टिकट पहल के तहत जो यात्री अभी आईआरसीटीसी के प्लेटफॉर्म से भारतीय रेलवे की ट्रेनों, हवाई यात्रा या बसों का टिकट बुक करते हैं, वह अब क्वयूआर कोड आधारित दिल्ली मेट्रो का टिकट भी आसानी से बुक कर सकेंगे। इस सेवा के अमल में आने से यात्रियों को पूरी यात्रा एक ही बुकिंग के साथ संपन्न हो जाएगी, उसे कहीं भी दूसरा टिकट लेने की जरूरत नहीं रहेगी।

5 रुपए होगा प्लेटफॉर्म चार्ज
इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद बुकिंग करने पर दिल्ली मेट्रो का क्वयूआर कोड आधारित टिकट आईआरसीटीसी के इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन स्लिप पर दिखाई देगा। इसके लिए यात्रियों को मामूली 5 रुपए प्लेटफॉर्म चार्ज के रूप में देना होगा। लेकिन, इसके बाद न तो उन्हें टिकट या टोकन के लिए कतारों में लगने की आवश्यकता रह जाएगी और पूरी यात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हो सकेगी, जिससे उनके समय की भी बचत होगी।

टिकटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने की पहल- आईआरसीटीसी चेयरमैन
बयान में आईआरसीटीसी की चेयरमैन और एमडी सीमा कुमार ने कहा, 'वन इंडिया-वन टिकट पहल टिकटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने और दिल्ली क्षेत्र में पैसेंजरों के लिए यात्रा के पूरे अनुभव को बेहतर करने के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है।' 'डीएमआरसी के साथ इस एमओयू के माध्यम से हम परिवहन के विभिन्न तरीकों को जोड़ने की दिशा में काफी मेहनत से काम कर रहे हैं, जिससे आखिरकार यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा है।'

परेशानी-मुक्त यात्रा की सुविधा मिलेगी- डीएमआरसी एमडी
वहीं इस पहल पर खुशी जताते हुए डीएमआरसी के एमडी विकास कुमार ने कहा है कि 'इस पहल से न सिर्फ यात्रियों को परेशानी-मुक्त यात्रा की सुविधा मिलेगी, बल्कि डीएमआरसी के स्टेशनों पर फिजिकल टिकटिंग के लिए भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी।'

इस तरह की पहल को विस्तार मिलने से ऐसी ही सुविधा देश के अन्य क्षेत्रों में भी मिलने की उम्मीद बढ़ी है और जब कभी ऐसा संभव होगा तो वन इंडिया-वन टिकट योजना भावनात्मक रूप से भी सफल साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+