केशूभाई पटेल और आाडवाणी के बाद राजनाथ को भी दरकिनार कर देंगे मोदी: दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh on Narendra Modi
इंदौर। कांग्रेस की ओर से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाने का जिम्‍मा संभालने वाले दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मोदी ने पहले केशूभाई पटेल और लाल कृष्‍ण आडवाणी को दरकिनार कर दिया और अब राजनाथ का नंबर है। मोदी ने उन्‍हें आगे बढ़ाने वाले हर हाथ को काट दिया। दिग्विजय ने मोदी को फेंकू बताते हुए कहा कि मैंने मोदी के 300 झूठ इकट्ठा कर लिये हैं और समय आने पर उन्‍हें एक एक कर ट्विटर पर अपलोड करूंगा।

मोदी पर कटाक्ष करते हुए वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को एक टीचर रखकर मोदी को इतिहास का ट्यूशन दिलवाना चाहिए क्‍योंकि उन्‍हें वह इतिहास भी नहीं पता है जो कि बारहवीं कक्षा में पढ़ाया जाता है। आजकल भाजपा को मादी का बुखार चढ़ा हुआ है लेकिन देश के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार को देश का इतिहास भी नहीं पता है।

उन्‍होने मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में कहा कि उनके भाई नरेंद्र के कथित भ्रष्‍टाचार की रैली सामने आ गई है, लेकिन इसकी शिकायत के बावजूद उनकी जांच नहीं हो सकी है क्‍योंकि वह मुख्‍यमंत्री के भाई हैं। दिग्विजय ने आरोप लगाये कि मध्‍य प्रदेश में भाजपा की मिलीभगत से करीब 1000 मुन्‍ना भाइयों को चिकित्‍सा महाविद्यालय में भर्ती करवाया गया है लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+