छत्‍तीसगढ़ के पुशवाड़ा में IED ब्‍लास्‍ट, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद, एक घायल

छत्‍तीसगढ़ के पुशवाड़ा में आईईडी ब्‍लास्‍ट की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस ब्‍लास्‍ट में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया है तो एक जवान घायल है। फिलहाल इस घटना में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है। दोनों जवान सीआरपीएफ की 206 कोबरा बटालियन के हैं।

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पुशवाड़ा में आईईडी ब्‍लास्‍ट की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस ब्‍लास्‍ट में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया है तो एक जवान घायल है। फिलहाल इस घटना में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है। दोनों जवान सीआरपीएफ की 206 कोबरा बटालियन के हैं। रविवार को छत्‍तीसगढ़ में हुए एक नक्‍सल हमले में पुलिस के सात जवान शहीद हो गए थे। यह हमला छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा में हुआ था।

ied-blast-chhattisgarh

20 मई को पुलिस पर हुआ था हमला

20 मई को दांतेवाड़ा में हुआ नक्‍सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्‍लास्‍ट किया था। जैसे ही पुलिस की गाड़ी वहां से गुजरी ब्‍लास्‍ट हो गया और सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इसके अलावा नक्‍सली पुलिस की छह ऑटोमैटिक राइफल भी छीनकर जंगल की तरफ भाग गए थे। एंट-नक्सल ऑपरेशंस के पुलिस के डीजी नियुक्‍त हुए डीएम अवस्‍थी ने बताया था कि पिछले एक वर्ष में किरांदुल और अरंगपुर में सड़क निर्माण के कार्य को रोक दिया गया था लेकिन कुछ दिनों पहले इसे फिर से शुरू किया गया है। इसी निर्माण कार्य के लिए जा रहे ट्रक के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे और नक्‍सलियों ने उन्‍हें अपना निशाना बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+