जम्मू-कश्मीरः पुंछ के पास पाक की गोलीबारी में भारतीय सेना का जवान शहीद

जम्मू। पाकिस्तान सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने रविवार को एक बार फिर जम्मू कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की तरफ से पुंछ जिले में एलओसी से लगी अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार के गोले दागे गए और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तान द्वारा यह संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय किया गया है जब एक दिन पहले ही सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा का दौरा कर जवानों से मुलाकात की थी।

One Army personnel lost his life in the ceasefire violation by Pakistan in Poonch sector J&K

जम्मू स्थित सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, 'दोपहर बाद करीब एक बजे से पाकिस्तान की ओर से पुंछ सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे जा रहे हैं। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ सेक्टर के शाहपुर-केरनी क्षेत्र में सीमा पार से हुई गोलीबारी में अग्रिम चौकी पर तैनात एक सैनिक शहीद हो गया। अधिकारियों के अनुसार सीमा पर दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही थी और अंतिम समाचार मिलने तक जारी थी।

इससे पहले 29 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पड़ोसी देश ने कायरता दिखाते हुए स्कूल पर गोलीबारी की थी। इस दौरान कई स्कूली बच्चे वहीं फंस गए थे। पुंछ सेक्टर के पास पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी के चलते पूरा इलाका खाली करा लिया गया है। इससे पहले 26 और 27 अगस्त को भी पाकिस्तान की ओर से पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था।

बीते मंगलवार को सेना ने बताया था कि पिछले दिनों हुए सीजफायर उल्लंघन के बाद जब सेना की ओर से जवाबी फायरिंग की गई तो पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी बंद हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+