अफगानिस्‍तान में अगवा एक भारतीय इंजीनियर सुरक्षित देश लौटा, बाकी छह की रिहाई के प्रयास जारी

नई दिल्‍ली। अफगानिस्‍तान के बाघलान प्रांत में अपहरण किए गए सात भारतीयों में से एक की सुरक्षित वतन वापसी हो गई है। विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार को इस बात की जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने कहा है कि बाकी छह भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के लिए भारत सरकार अफगानिस्‍तान सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मंत्रालय को उम्‍मीद है कि जल्‍द ही बाकी भारतीय भी देश वापस लौट आएंगे और इस दिशा में काम जारी है।

afghanistan-indians

सरकार को कहा थैंक्‍यू

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'हम अफगानिस्‍तान सरकार के शुक्रगुजार है कि उन्‍होंने एक भारतीय को छुड़ाने और उसे सुरक्षित देश वापस भेजने में इतनी मदद की।' पिछले वर्ष छह मई को तालिबान आतंकियों ने बाघलान प्रांत से सात भारतीय इंजीनियरों का अपहरण कर लिया था। ये इंजीनियर्स केईसी इंटरनेशनल के लिए काम कर रहे थे जो कि एक आरपीजी ग्रुप कंपनी है। यह कंपनी अफगानिस्‍तान में एक इलेक्ट्रिकल सब-स्‍टेशन के निर्माण का काम कर रही है। भारत, अफगानिस्‍तान में कई तरह के निर्माण कार्य कर रहा है। भारत की ओर से अफगानिस्‍तान को निर्माण कार्यों के लिए दो बिलियन डॉलर की मदद पहले ही दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+