अब फिर से होगा 10वीं में बोर्ड एग्जाम, फेल हो सकते हैं आठवीं तक के बच्चे

लखनऊ। केंद्र सरकार और राज्य सरकार एक बार फिर से दसवीं कक्षा में बोर्ड की परीक्षा को शुरु करने की योजना बना रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड (कैब) ने अपनी राय देते हुए इसपर फैसला लेने को कहा है। मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द इस बारे में अपनी राय देने को कहा है।

ईरानी ने कैब की बैठक के बाद बताया कि ज्यादातर राज्य दसवीं कक्षा में फिर से बोर्ड परीक्षा को शुरु करने के साथ आठवीं कक्षा तक छात्रों को फेल नहीं करने की नीति को खत्म करने पर राजी है। स्मृति ईरानी ने इन दोनों ही नीतियों के बारे में बोलते हुए कहा कि अधिकतर राज्यों के शिक्षामंत्री इन दोनों प्रस्तावों के समर्थन में हैं।

लेकिन उन्होंने राज्यों को 15 दिन के भीतर इस विषय पर राय देने को कहा है। गौरतलब है कि पूर्व में काफी मसलों पर विवादों में रहने वाला शिक्षा मंत्रालय इस बार कोई भी गलती नहीं करना चाहता है। ऐसे में मंत्रालय राज्यों से इन दोनों मुद्दों पर लिखित राय मिलने के बाद ही अपने कदम आगे बढ़ाना चाहता है। हालांकि अभी इन दोनों विषयों पर अंतिम फैसला आने में कुछ दिन लगेगा। ऐसे में अहम बात यह है कि क्या इस सत्र में यह योजना लागू होगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+