लॉन्ग ड्राइव के बहाने जंगल में ले गया पति, वहां पर की गला दबाकर मारने की कोशिश
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हो सकता है आप भी हैरान रह जाएं। कांकेर में एक पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की है। हैरानी की बात यह नहीं है कि किसी शख्स ने अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की है, बल्कि हैरानी की बात यह है कि उसे मारन का जो तरीका पति ने सोचा है, शायद उसे जानकर हर पत्नी डर जाएगी। दरअसल, इस शख्स ने अपनी पत्नी को लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बहाने से मारने की कोशिश की है। हालांकि, पत्नी किसी तरह से खुद को बचाकर भाग निकली और अब थाने में पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शख्स ने की हैं तीन शादियां
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पति ने तीन शादियां की हुई हैं। उसका पति अशोक जैन पुसवाड़ा के लैम्प्स में एक सेल्समैन है। उसकी दूसरी पत्नी पुसवाड़ा में है और तीसरी पत्नी कन्हारपुरी गांव में रहती है। दोनों के बीच इन्हीं सब बातों को लेकर रोज झगड़ा हुआ करता था। एक दिन अशोक ने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए उसे मारने की योजना बनाई और जंगल ले गया।

ये बताया महिला ने
महिला का नाम पूर्णिमा जैन है, जो एमजी वार्ड में रहती हैं। उनके दो बेटे हैं। महिला ने बताया कि 17 नवंबर को रात 8 बजे वह सामान लाने के लिए पति के साथ बाजार गई थीं। अशोक ने बाजार के पास पहुंचने के बावजूद बाइक नहीं रोकी और आगे जाने लगा, तो पत्नी ने पूछा कि कहां जा रहे हो। इस पर अशोक बोला कि लॉन्ग ड्राइव पर। रास्ते में जंगल में उसने बाइक रोकी और महिला का गला दबाने की कोशिश की, लेकिन महिला किसी तरह से भागी और राहगीरों की मदद से अपने गांव पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications