लालू हुए रोमांटिक, बीवी राबड़ी को लाल गुलाब देकर न्यू ईयर किया विश

पटना। लालू प्रसाद यादव और उनका अंदाज हमेशा ही एक दिलचस्प कहानी बयां करते हैं, वो हर मौके पर कुछ ना कुछ ऐसा जरूर कर देते जिसकी वजह से वो मीडिया में छा जाते हैं। अब आज नये साल को भी उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को काफी रोमांटिक अंदाज में विश किया है। आप को यकीन नहीं हो रहा ना लेकिन सच यही है।

On New Year, Lalu Prasad Yadav Has a Rose For Rabri, and Advice For Jitan Ram Manjhi

लालू ने आज पटना में अपने घर पर नये साल की छोटी सी पार्टी रखी और अपनी पत्नी राबड़ी देवी को लाल गुलाब देकर न्यूईयर विश किया। इस बारे में बात करते हुए लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से कहा कि लोग अंग्रेजी कैलेंडर को मानते हैं तो मैंने सोचा की पटना में नए साल का जश्न अपनी पत्नी के साथ क्यों नहीं मनाऊं तो मैंने उन्हें फूल देकर नववर्ष विश कर दिया तो बताइये इसमें गलत क्या है? लालू की हाल ही में हार्टसर्जरी हुई है और चार महीने बाद वो पटना आये हैं।

मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव इस समय अपने सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी का ब्याह रचाने जा रहे हैं। राजलक्ष्मी का विवाह सपा नेता तेज प्रताप यादव से तय हुआ है जो कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पोते हैं।

नाना-नानी बनने के बाद भी लालू का मिजाज आशिकाना

वैसे आज लालू की नये साल की पार्टी में बिहार की सीएम जीतन राम मांझी भी उनसे मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच हालांकि चर्चा राजनीति पर ही हुई। राजद और जेडीयू इस साल विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+