चोकसी के वीडियो पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, हमपर रखें भरोसा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के साथ केंद्रीय एजेंसिया सख्त कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले मेहुल चोकसी और अन्य जोकि देश से बाहर भाग गए हैं, उनके खिलाफ केंद्र सरकार की एजेंसिया सख्त कदम उठी रही है। जिस तरह से मेहुल चोकसी ने एक वीडियो संदेश जारी करके अपने उपर लगे आरोपों को खारिज किया है उसपर जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है जब सरकारर ने ऐसे लोगों से निपटने के लिए सख्त कानून बनाए हैं।

सरकार पर भरोसा रखें

सरकार पर भरोसा रखें

राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया कि आप लोग हमपर भरोसा रखें सरकार ऐसे भगोड़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है जो लोग बैंक के साथ धोखा करके विदेश फरार हो गए हैं। इन लोगों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि मेहुल चोकसी ने एंटिगुआ से एक वीडियो जारी किया है जिसमे उसने कहा है कि ''प्रवर्तन निदेशालय ने मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए हैं वो झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने गैर कानूनी तरीके से मेरी संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी सीबीआई मुझे फंसा रहे हैं।''

चोकसी ने बयां किया दर्द

चोकसी ने बयां किया दर्द


चोकसी ने कहा, ''पासपोर्ट अथॉरिटी ने मेरा पासपोर्ट रद्द कर दिया। मुझे पासपोर्ट ऑफिस से एक मेल मिला जिसमें कहा गया कि भारत की सुरक्षा के मद्देनजर मेरा पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है। इसके जवाब में मैंने मुंबई रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को मेल किया कि मेरे पासपोर्ट से सस्पेंशन हटा दिया जाए। मुझे वहां से कोई रिप्लाई नहीं मिला।''

भारत लाने में जुटी एजेंसी

भारत लाने में जुटी एजेंसी

गौरतलब है कि तमाम भारतीय एजेंसियां चोकसी को भारत वापसे लाने की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक उसे भारत लाने में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। चोकसी और नीरव मोदी पर आरोप है कि उन्होंने पीएनबी को हजारों करोड़ रुपए की चपत लगाई। जब यह मामला सामने आया तो दोनों हीरा व्यापारी देश छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद लगातार भारतीय एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं और दोनों को भारत लाने की कोशिश कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें- PNB स्‍कैम: VIDEO जारी कर मेहुल चोकसी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया, कहा- सरकार के लिए मैं सॉफ्ट टारगेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+