अडानी मामले पर SEBI का अहम बयान, जानिए गिरते शेयर बाजार को लेकर क्या कहा?
अडानी मामले में सेबी ने कहा कि हालात से निपटने के लिए सभी निगरानी व्यवस्था मौजूद है। हम बाजार के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

SEBI Statement on Adani issue: अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के बाद पूरे देश में तहलका मचा हुआ है। अडानी ग्रुप के शेयर लगातार गिर रहे है। इस बीच शेयर मार्केट में मचे हड़कंप और अडानी मामले पर अब भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का अहम बयान सामने आया है। अपने स्टेटमेंट में सेबी ने कहा कि हालात से निपटने के लिए सभी निगरानी व्यवस्था मौजूद है।
दरअसल, शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने कहा कि हम बाजार के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देंगे। बाजार में निष्पक्षता, कुशलता और उसकी मजबूत बुनियाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। बाजार स्थिरता पर सेबी ने अपने बयान में कहा कि सेंसेक्स और निफ्टी द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए भारतीय वित्तीय बाजार ने निरंतर स्थिरता का प्रदर्शन किया है और पारदर्शी, निष्पक्ष और कुशल तरीके से कार्य करना जारी रखा है।
On the Adani issue, SEBI says it is committed to ensuring market integrity and appropriate structural strength pic.twitter.com/U9gLz80Y8m
— ANI (@ANI) February 4, 2023
अपने बयान में बिना अडानी ग्रुप का नाम लिए सेबी ने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान, व्यापारिक समूह के शेयरों में असामान्य मूल्य उतार-चढ़ाव देखा गया है। सेबी बाजार सुचारू और कुशल तरीके से काम करने के लिए किसी खास शेयरों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव से निपटने को लेकर सभी निगरानी व्यवस्था मौजूद है।
आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिका की फॉरेंसिक फाइनेंशियल कंपनी हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट ने तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धोखाधड़ी की है, जिसके बाद पिछले छह दिनों से अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी से गिरावट देखने को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications