फैंस की डिमांड पर करीना ने शेयर की छोटे बेटे की तस्वीर लेकिन कर गईं 'खेला'
मुंबई, 16 अप्रैल। बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने जबसे अपने दूसरे बेबी को जन्म दिया है, तब से ही उनके शहजादे की एक झलक को देखने के लिए लोग बेकरार हैं। उनके फैंस करीना से लगातार उनके छोटे बेटे की तस्वीर की मांग कर रहे हैं, हालांकि करीना ने उनके कहने पर अपने न्यूबार्न बेबी की फोटो शेयर तो की थी लेकिन उसमें बच्चे की शक्ल नहीं दिख रही थी, तो वहीं एक बार फिर से करीना ने फैंस की डिमांड पर बेबी की फोटो शेयर की है लेकिन इस बार भी उन्होंने बड़ी ही होशियारी से बच्चे का चेहरा छुपा दिया है।

करीना ने शेयर की दूसरे बेटे की तस्वीर लेकिन...
दरअसल करीना ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें तैमूर और सैफ, नन्हे बेबी को मुस्कुराते हुए निहार रहे हैं लेकिन इसमें छोटे बच्चे का चेहरा नहीं दिख रहा है, उन्होंने फनी इमोजी के जरिए बच्चे का चेहरा छुपा दिया है।
करीना ने दिखाई होशियारी
करीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि ऐसा दिखता है मेरा वीकेंड... आपका कैसा है...? , करीना की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है लोग करीना के दिमाग की दाद भी दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा है कि बेगम साहिबा ने तस्वीर तो शेयर की लेकिन कर गई 'खेला'।

रणधीर कपूर ने गलती से शेयर की थी बच्चे की Pic
गौरतलब है कि करीना से पहले करीना के पापा रणधीर कपूर ने गलती से एक बच्चे की तस्वीर शेयर की थी, जिसे कि करीना का दूसरा बेटा कहा जा रहा था, हालांकि रणधीर कपूर ने थोड़ी देर बाद उस तस्वीर को डिलीट कर दिया था। बता दें कि करीना के दूसरे बेटे अभी तक उनकी सास और सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने भी देखा है क्योंकि वो शर्मिला दिल्ली में रह रही हैं और कोरोना की वजह से वह अभी तक मुंबई नहीं आई हैं।

करीना ने शेयर की थी ब्लैक एंड व्हाईट फोटो
गौरतलब है कि करीना ने महिला दिवस यानी कि 8 मार्च को छोटे शहजादे की ब्लैक एंड व्हाईट फोटो पोस्ट की थी।फोटो पोस्ट करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा था कि 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकतीं, सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।' करीना ने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा था।

21 फरवरी को करीना दूसरी बार बनी हैं मां
मालूम हो कि 21 फरवरी 2021 को करीना ने अपने और एक्टर सैफ अली खान के दूसरे बेटे को जन्म दिया है। मालूम हो कि साल 2016 में करीना ने अपने और सैफ के पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर सोशल मीडिया के स्टार किड्स में से एक हैं। करीना, सैफ की दूसरी पत्नी हैं। सैफ को पहली शादी से भी दो बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications