बोइंग 777 विमान खरीद पर राहुल बोले, 'इतने पैसे में तो सियाचिन में तैनात सैनिकों के गर्म कपड़े आ जाते'
नई दिल्ली। अक्सर सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को घेरने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए खरीदे गए एक विशेष विमान पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि जितने पैसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए विमान खऱीदा गया है, उतने पैसे में सियाचिन और लद्दाख में तैनात सैनिकों के लिए गर्म कपड़े और दूसरी चीजों को खऱीदा जा सकता था। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है, भारतीय सैनिकों की नहीं।


प्रधानमंत्री मोदी को सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है: राहुल गांधी
सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्वीटर पर ताजा ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा, प्रधानमंत्री ने अपने लिए 8400 करोड़ रुपए का विशेष हवाई जहाज खरीदा है, जबकि इतने पैसे में तो सियाचिन-लद्दाख सीमा पर तैनात हमारे जवानों के लिए कितना कुछ खऱीदा जा सकता है। उन्होंने आगे लिखा, प्रधानमंत्री के लिए हवाई जहाज की कीमत में सैनिकों के लिए 30,00,000 गरम कपड़े, 60,00,000 जैकेट-दस्ताने, 62,20,000 जूते और 18,80,000 ऑक्सीजन सिलेंडर खऱीदे जा सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है।

बोइंग 777 विमान प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए खरीदा गया है
हालांकि सच्चाई यह है कि कथित 8400 करोड़ की कीमत में खऱीद गई विशेष बोइंग विमान 777 भारतीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की हवाई यात्रा के लिए खरीदा गया है, जिसे सत्तासीन और पदासीन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति द्वारा उपयोग किया जाएगा, जो भारत के सर्वोच्च पद पर बैठे लोगों को सुरक्षा के लिए खऱीदा गया है।

1 अक्टूबर को बख्तरबंद विशेष बोइंग विमान 777 भारत पहुंचा है
बख्तरबंद विशेष बोइंग विमान 777 गत 1 अक्टूबर को भारत पहुंचा है। इस विमान में एक बार ईंधन भरने पर भारत से अमेरिका की दूरी तय की जा सकती है। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान एयरफोर्स वन की तर्ज पर तैयार किया गया है। यह विशेष विमान 900 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है।

बोइंग 777 की कीमत बोइंग 747 से महज 5.5 करोड़ यूएस डालर कम है
बोइंग 777 विमान के अगले हिस्से में जैमर लगा है, जो दुश्मन के रेडार सिग्नल को अवरूद्ध कर देता है। इस विशेष विमान पर मिसाइल हमले का भी कोई असर नहीं होता है। इस विमान में ऑफिस और मीटिंग रूम समेत तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति एयर इंडिया के बोइंग 747 विमान पर सफर करते थे, जिसकी कीमत बोइंग 777 विमान से महज 5.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर कम है, जो संभव है कि कांग्रेस काल में ही खरीदा गया होगा।












Click it and Unblock the Notifications