राहुल गांधी के '15 मिनट में चीन को फेंक देते' बयान पर बोले नरोत्तम मिश्रा, इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा कहां से लाते हैं
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस तरह से मोदी सरकार पर चीन के मसले पर हमला बोला, उसपर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीखा पलटवार किया है। नरोत्तम मिश्रा ने यहां तक कहा कि मैं तो समझ नहीं पा रहा हूं कि ये इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा लाते कहां से हैं। राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 10 दिन में कर्जा माफ, 15 मिनट में चीन साफ, मैं तो उस गुरू को नमन कर रहा हूं, जिसने उन्हें पढ़ाया है। इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा ये लाते कहां से हैं। गौरतलब है कि हाल ही में नरोत्तम मिश्रा एक कार्यक्रम के दौरान मास्क नहीं पहनने की वजह से चर्चा में आए थे और उन्होंने कहा था कि मैं मास्क नहीं पहनता, हालांकि इस कार्यक्रम के कुछ दिन बाद उनके बेटे सुकर्ण मिश्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
Recommended Video

बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि पूरी दुनिया में एक ही ऐसा भारत देश है जिसकी भूमि दूसरे देश ने हड़पी हैं और कायर पीएम कहते हैं कि हमारी जमीन किसी ने नहीं ली और पीएम खुद को 'देशभक्त' कहते हैं। अगर हम सत्ता में होते तो 15 मिनट से भी कम समय में चीन को बाहर निकाल देते। चाइना में इतना दम नहीं था कि वो हमारे यहां एक कदम रख सके। आप बात को समझिए चाइना अंदर आकर हमारा 1200 किलोमीटर की जमीन ले गई और इस देश का कायर प्रधानमंत्री कहता है कि हमारी जमीन किसी ने नहीं ली। प्रधानमंत्री अपने आपको देशभक्त कहता हैं और पूरा देश कहता है चाइना की सेना हमारे देश में हैं ये कैसा देशभक्त है।
राहुल ने कहा, मैं आपको गारंटी देकर कह रहा हूं अगर हमारी सरकार होती तो उठाकर हम फेंक देते चाइना को बाहर। 15 मिनट नहीं लगते, उठाकर उठाके हमारी सेना हमारी वायु सेना चाइना को उठाकर 100 किलोमीटर पीछे कर चुकी होती। राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस बात को आप समझो कि ये प्रधानमंत्री देश की शक्ति को नहीं समझता है। ये किसान की शक्ति को नहीं समझता, ये मजदूरों की शक्ति को नहीं समझता, ये हिंदुस्तान की शक्ति को नहीं समझता है।












Click it and Unblock the Notifications