IRCTC ने पहली बार किया ये काम,अब ट्रेन में लगी ऑटोमेटिक फूड वेंडिंग मशीन
नई दिल्ली। भारतीय रेल यात्रियों के सफर कोआरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। इसके लिए रेलवे की ओर से लगातार बदलाव भी किए जा रहे हैं। भारतीय रेल ने एक बार फिर से यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नई पहल की है। IRCTC ने ट्रेन में ऑटोमेटिक फूड वेडिंग मशीन लगाई है। पहली बार आईआरसीटीसी ने ट्रेन में टैबलेट ऑपरेटिड ऑटोमेटिक फूड वेंडिंग मशीन इंस्टॉल की है।

इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को टैबलेट के जरिए अपना ऑर्डर करना होगा और फिर पेमेंट करने के बाद वो अपने ऑर्डर की डिलीवरी ले सकेंगे। इस मशीन में फिलहाल डिजिटल पेमेंट की सुविधा नहीं है। आप सिर्फ कैश पेमेंट करके ही इस मशीन से प्रोडक्ट्स ले सकती है। हालांकि आईआरसीटीसी इस दिशा में काम कर रहा है कि वो इस सर्विस को कैशलेस पेमेंट विकल्प से जोड़ सके।












Click it and Unblock the Notifications