बीवी के जन्मदिन पर अभिषेक ने शेयर की शाही फोटो, कहा-Happy Birthday Principessa
बेंगलुरु। आज बॉलीवुड का 'हसीन चांद' कही जाने वाली ऐश्वर्या राय अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं, ऐश्वर्या के चाहने वाले सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे है लेकिन सबसे खूबसूरत अंदाज में ऐश्वर्या को उनके पति और बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने बर्थडे विश किया है, मालूम हो कि ऐश इस वक्त पति और बेटी के साथ रोम में हैं।
बीवी के जन्मदिन पर अभिषेक ने शेयर की शाही फोटो
दरअसल अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बैक्रग्राउंड रोम का है। जिसके सामने ऐश्वर्या गाउन में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिषेक ने लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रिंसिपेसा (Principessa)।' प्रिंसिपेसा एक इटैलियन शब्द है जिसका मतलब राजकुमारी होता है।

सोशल मीडिया
जिसके बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बन गई है, लोग इस तस्वीर की, ऐश्वर्या की और अभिषेक बच्चन के प्यार की जमकर तारीफें कर रहे हैं।

'ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 20 अप्रैल 2007 में हुई थी'
मालूम हो कि बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 20 अप्रैल 2007 में हुई थी, शादी से पहले ऐश्वर्या और अभिषेक ने बैक टू बैक एक साथ काम किया। 'उमराव जान', 'गुरु' और 'धूम 2' में दोनों एक साथ नजर आए थे, 'ढाई अक्षर प्रेम 'के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे, आज दोनो सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं, दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन है।












Click it and Unblock the Notifications