MP News: ओंकारेश्वर सेप्टिक टैंक हादसे पर सीएम मोहन यादव सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर सेप्टिक टैंक घटना के बाद विभागीय जांच और अधिकारियों के संभावित निलंबन का निर्देश दिया है। सरकार सार्वजनिक सुरक्षा, जल निकासी और सीवेज सुविधाओं पर कड़े नियंत्रण, और पुनरावृत्ति को रोकने के लिए क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की तत्काल मरम्मत पर जोर देती है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में हुए सेप्टिक टैंक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी तथा लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Omkareshwar septic tank incident prompts action

मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की तत्काल विभागीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लापरवाही के दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया जाए तथा विभागीय जांच में दोष सिद्ध होने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के लिए आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण नोडल अधिकारी एवं उपयंत्री सुरेश चंद्र पाटीदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

घाटों और सीवर चैंबर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और नगर परिषद को निर्देश दिए कि ओंकारेश्वर के घाटों पर गंदगी और सीवेज का पानी न पहुंचे, इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि—

* सभी घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग की जाए।
* चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
* पुलिस एवं होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
* सभी सीवर और सेप्टिक चैंबर का सर्वे कराया जाए।
* टूटे या क्षतिग्रस्त ढक्कनों को तत्काल बदला जाए।
* आवश्यक मरम्मत कार्य बिना देरी के पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

तीन वर्षीय मासूम की हुई थी मौत

गौरतलब है कि एक दिन पहले ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र में स्थित धर्मशाला परिसर के पास एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बच्चे की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई थी।

प्रशासन के अनुसार, हाल ही में परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के बाद सुरक्षा के लिहाज से मलबा वहीं रखा गया था। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने मलबे से लोहे, सरिया और अन्य कबाड़ निकालने के दौरान सेप्टिक टैंक का ढक्कन क्षतिग्रस्त कर उसे खुला छोड़ दिया। इसी कारण खेलते समय तीन वर्षीय बालक खुले सेप्टिक टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+