तमिलनाडु में ओमिक्रॉन का बढ़ा कहर, एक साथ सामने आए कोरोना के नए वेरिंएट के 33 केस

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन का बढ़ा कहर, एक साथ सामने आए कोरोना के नए वेरिंएट के 33 केस

नई दिल्‍ली, 23 दिसंबर। कोरोना के नए वेरिएंट आमिक्रॉन के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में गुरुवार को ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्‍या बढ़कर 271 हो गई है। ओमिक्रॉन के एक साथ इतनी अधिक संख्‍या में केस बढ़ने के पीछे तमिलनाडु में एक साथ 33 नए ओमिक्रॉन केस बताए जा रहे हैं।

Recommended Video

    Omicron In India: Tamil Nadu में Omicron Blast, 1 ही दिन में मिले 33 मरीज | वनइंडिया हिंदी
    covid

    बता दें तमिलनाडु ने गुरुवार को इस कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 33 नए मामले दर्ज किए। इसके साथ ही भारत में ओमाइक्रोन मामलों की कुल संख्या अब 271 हो गई है। इन नए मामलों को मिलाकर अब तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के कुल मामले 34 हो गए हैं। दिन में पहले सामने आए आंकड़ों के अनुसार, भारत में ओमिक्रॉन कोरोनावायरस वैरिएंट के कुल 238 मामले सामने आए। तमिलनाडु में 33 और मामलों के साथ, यह संख्या अब 271 तक पहुंच गई है।

    इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जो आंकड़ें जारी किए उसमें कोरोना के नए वेरिएंट के 65 मामलों के साथ ओमाइक्रोन के अधिकतम मामलों वाले राज्यों की सूची में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। 64 रिपोर्ट किए गए मामलों के साथ दिल्ली सूची में दूसरे स्थान पर है। तेलंगाना में 24, राजस्थान में 21 और कर्नाटक में 19 मामले सामने आए हैं।

    बुधवार को, उत्तराखंड ने कोरोनवायरस संक्रमण के ओमिक्रॉन के अपने पहले मामले की सूचना दी थी। उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि एक 23 वर्षीय महिला, जो हाल ही में स्कॉटलैंड से लौटी थी, उनकी ओमिक्रॉन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

    इसके अलावा, दो विदेशी रिटर्न, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें ओमिक्रॉन पाया गया। ओमिक्रॉन कोरोनावायरस मामलों में वृद्धि के बीच, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश में कोविड -19 स्थिति पर एक बैठक करने वाले हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+