ओमिक्रॉन: मास्क के इस्तेमाल में आई गिरावट ने भारत को खतरे में डाल दिया है- केंद्र सरकार
तेजी से फैलने वाले कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मास्क के इस्तेमाल में आई गिरावट ने भारत को खतरे के क्षेत्र में डाल दिया है।
नई दिल्ली, 11 दिसंबर। तेजी से फैलने वाले कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मास्क के इस्तेमाल में आई गिरावट ने भारत को खतरे के क्षेत्र में डाल दिया है।

भारत में अब तक सामने आए ओमिक्रॉन के 25 केस
केंद्र सरकार ने कहा कि देश में अभी तक कोरोना के 25 केस सामने आए हैं, जिनमें से 9 केस सिम्टोमेटिक हैं जबकि 14 केस असिम्टोमेटिक हैं। सरकार ने कहा कि कुल केसों में से 9 लोगों ने विदेश यात्रा नहीं की है। आंकड़ों के अनुसार ओमिक्रॉन से संक्रमित 14 लोगों ने कोरोना के दोनों टीके लगवा रखे थे, जिनमें से 8 ने कोविशील्ड, 5 ने फाइजर और एक ने सिनोवेक लगवा रखी थी।
मास्क के इस्तेमाल में आई गिरावट भारत के लिए खतरनाक
भारत के कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ वी के पॉल ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट पर वैक्सीन कितनी प्रभावशाली हैं इसका टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन मास्क किसी भी वेरिएंट के खिलाफ काफी प्रभावशाली है। उन्होंने कहा की भारत में मास्क का इस्तेमाल कोरोना की दूसरी लहर के पहले के स्तर पर पहुंच गया है, यानी लोगों ने मास्क का इस्तेमाल कम कर दिया है। जब मई में दूसरी लहर के दौरान केस बढ़े थे तो सभी लोगों ने मास्क पहनना शुरू कर दिया था। इसने भारत को खतरनाक स्थिति में डाल दिया है। फिलहाल जिस स्तर पर लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं वह तकनीकी रूप से काफी कम है, जो हम सभी के लिए खतरनाक है।
यह भी पढ़ें: अपने पैरों के लिए ट्रोल हुईं मीरा राजपूत ने फोटो शेयर कर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, फैंस बोले- क्या बात!
यूरोप-अमेरिका में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मामले
डॉ. पॉल की ये चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका और यूरोप में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वेरियंट पर वैक्सीन कितनी असरकारक हैं इस पर परीक्षण चल रहा है लेकिन हमें मास्क का इस्तेमाल बढ़ाना होगा। हम इसको लेकर गैरजिम्मेदार नहीं हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications