अपने पैरों के लिए ट्रोल हुईं मीरा राजपूत ने फोटो शेयर कर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, फैंस बोले- क्या बात!
एक्टर शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत ने उनके पैरों के रंग को लेकर ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स को एक अन्य फोटो शेयर कर करारा जवाब दिया है।
मुंबई, 11 दिसंबर। एक्टर शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत ने उनके पैरों के रंग को लेकर ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स को एक अन्य फोटो शेयर कर करारा जवाब दिया है। बता दें कि मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इसी हफ्ते अपने बेटे जैन के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मीरा के पैर काफी काले नजर आ रहे थे, जिसपर उनके फैंस ने पूछा आपके पैरों को ये क्या हो गया है, ये इतने काले क्यों दिखाई दे रहे हैं।

दूसरी तस्वीर शेयर कर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
ट्रोलर्स का जवाब देते हुए मीरा ने एक दूसरी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में मीरा ने लिखा- मैं हमेशा मेरी तरफ रहने के लिए अपनी बाहों को धन्यवाद देना चाहती हूं, मेरे पैर हमेशा मेरा समर्थन करने के लिए और मेरी उंगलियां क्योंकि मैं हमेशा उन पर भरोसा कर सकती हूं। और निश्चित रूप से मेरे पैर, मुझे हमेशा जमीन पर रखने के लिए। फैंस ने उनकी इस प्रतिक्रिया की काफी सराहना की है। उनके एक प्रशंसक ने लिखा- अब तक का सबसे अच्छा जवाब। एक अन्य ने लिखा शानदार जवाब। एक अन्य ने लिखा हाहाहा! वहीं एक अन्य ने लिखा इस जवाब के लिए तालियां।

पति और बच्चों संग दुबई में छुट्टियां बिता रहीं मीरा
मीरा राजपूत इस समय दुबई में हैं और अपने पति शाहिद और दोनों बच्चों मिशा और जैन संग छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। दोनों लगातार सोशल मीडिया पर वहां से तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

तस्वीरों में अपने बच्चों के चेहरे क्यों छुपाती है मीरा
मीरा ने हाल ही में एक चैट शो में बताया था कि कोरोना के शुरू होते ही हम पंजाब चले गए थे और दो साल तक वहीं रहे। मीरा और शाहिद लगातार अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं लेकिन उन फोटोज में वे अपने बच्चों की शक्ल नहीं दिखाते। दरअसल दोनों नहीं चाहते कि यूजर्स उनके बच्चों को ट्रोल करें।












Click it and Unblock the Notifications