Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नहीं थम रहा अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' को लेकर विरोध, अब करणी सेना ने भेजा मेकर्स को लीगल नोटिस

नई दिल्ली। अक्षय कुमार और कियारा की फिल्म 'लक्ष्मी बम' ट्रेलर रिलीज के ही बाद से लगातार विवादों में हैं, फिल्म पर 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है, तो वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट की मांग चल रही है, फिल्म का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि इस फिल्म के विषय से हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंच रही है इसलिए इस फिल्म पर बैन लगना चाहिए तो वहीं अब फिल्म के मेकर्स को श्री राजपूत करणी सेना की तरफ से कानूनी नोटिस भेजा गया है जिसमें फिल्म का नाम बदले जाने की मांग की है।

'लक्ष्मी बम' मेकर्स को मिला करणी सेना का नोटिस

'लक्ष्मी बम' मेकर्स को मिला करणी सेना का नोटिस

करणी सेना की ओर से कहा गया है कि फिल्म का नाम जानबूझकर हिंदुओं की परमपूज्य देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है, जो कि बेहद अपमानजनक है, इससे हिंदू कम्यूनिटी की भावनाएं आहत होती हैं। श्री राजपूत करणी सेना की तरफ से वकील राघवेंद्र मेहरोत्रा ने यह नोटिस भेजा है , जिसमें तत्काल प्रभाव से फिल्म का नाम बदलने की बात कही गई है।

भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का भी बदला गया था नाम

भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का भी बदला गया था नाम

मालूम हो कि ये वही करणी सेना है, जिसने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर काफी विरोध किया था और फिल्म को रिलीज से रोकने के लिए देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम 'पद्मवाति' से बदलकर 'पद्मावत' रखा था।

 हिंदू सेना संगठन ने भी लिखा जावड़ेकर को पत्र

हिंदू सेना संगठन ने भी लिखा जावड़ेकर को पत्र

तो वहीं आपको बता दें कि करणी सेना से पहले हिंदू सेना नाम के संगठन ने भी फिल्म का नाम बदले जाने की मांग की थी।उनकी ओर से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा गया है, जिसमें इस फिल्म का नाम बदलने की मांग की गई है। हिंदू सेना के मुताबिक इस फिल्म का टाइटल हिंदू देवी के नाम पर है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और इसलिए संगठन ने फिल्म के प्रमोटर्स और निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

तमिल हॉरर कॉमेडी, 'मुनी 2: कंचना' की रीमेक है फिल्म

तमिल हॉरर कॉमेडी, 'मुनी 2: कंचना' की रीमेक है फिल्म

मालूम हो कि जब से अक्षय कुमार ने 'लक्ष्मी बम' का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया है, तब से उनको ट्रोल किया जा रहा है। आलम ये है कि यूट्यूब पर फिल्म के गाने, ट्रेलर आदि जो भी आ रहे हैं, उसमें लाइक और डिस्लाइक का बटन बंद कर दिया गया है। फिर भी लोग कमेंट सेक्शन में जाकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। मालूम हो कि ये फिल्म तमिल हॉरर कॉमेडी, 'मुनी 2: कंचना' की रीमेक है, फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं, फिल्म 9 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+