OMG, 65 की उम्र में पेड़ पर चढ़ीं ऋतिक की मम्मी, एक्टर भी रह गया हैरान, देखें Pic

मुंबई। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि एशिया के फिटनेस फिक्र कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन भी उस वक्त एकदम हैरान रह गए जिस वक्त उनकी मम्मी यानी कि पिंकी रोशन पेड़ पर चढ़ गईं, 65 बरस की उम्र में इस तरह से पेड़ पर चढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं है।

'कोशिश करना कुछ न करने से बेहतर है'

'कोशिश करना कुछ न करने से बेहतर है'

दरअसल पिंकी रोशन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया था, जिसमें वो पेड़ पर चढ़ती नजर आ रही हैं. पिंकी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-#tryingisbetterthannothing. (कोशिश करना कुछ न करने से बेहतर है) एक कदम अपने गोल्स को पाने के लिए।

मां पिंकी पर ऋतिक को आया बहुत सारा प्यार

मां पिंकी पर ऋतिक को आया बहुत सारा प्यार

मां पिंकी के इस पोस्ट पर ऋतिक को प्यार आया है, उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- Love, ऋतिक का ये ट्वीट भी इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना हुआ हैं, वैसे आपक बता दें कि ऋतिक अपने मां के काफी क्लोज हैं, उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा है कि उनकी मम्मी उनकी पावर हैं, और पिंकी रोशन की फिटनेस देखकर एहसास होता है कि ऋतिक को फिट रहने का ख्याल कहां से आता है।

ऋतिक ने जीता 2019 के सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष का खिताब

गौरतलब है कि हाल ही में आपके चहेते स्टार ने 2019 के सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष का खिताब अपने नाम किया है, दरअसल ब्रिटिश साप्ताहिक न्यूज पेपर 'ईस्टर्न आई' ने सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें ऋतिक रोशन पहला स्थान अपने नाम करने में सफल हुए हैं, तो वहीं साल 2017 में इस खिताब को अपने नाम करने वाले चॉकलेटी स्टार शाहिद कपूर इस बार नंबर दो के स्थान पर थे। लंदन में जारी हुए इस पोल के आंकड़ों में ऋतिक ने ये खिताब जीता था।

ग्रीक गॉड कहलाते हैं ऋतिक

ग्रीक गॉड कहलाते हैं ऋतिक

मालूम हो कि ऋतिक को कई लोग ग्रीक गॉड के नाम से भी बुलाते हैं। इतना ही नहीं लंदन स्थित मैडम तुसाद संग्राहालय में उनकी मोम की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है, जिसके चलते उनके पॉपुलेरिटी का पता आसानी से चलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+