यह क्या नवाज शरीफ को बुलाया उमर अब्दुल्लाह को नहीं

यह शख्स कोई और नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह हैं। उमर ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी। उमर ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी तो दी ही साथ में इस बात को लेकर खुशी भी जाहिर की उनके लिए यह देखना काफी संतोषजनक होगा कि कैसे नरेंद्र मोदी पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ हाथ मिलाएंगे।
उमर के मुताबिक जो मिला ही नहीं उसके बारे में न तो वह बात करना चाहते हैं और न ही उस पर अब कोई विचार करना चाहते हैं। उमर के मुताबिक एक एक व्यक्ति को अलग-अलग बताने के बजाय, सभी से मैं कह दूं कि नहीं, मुझे न्योता नहीं मिला है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने उमर अब्दुल्लाह और उनके पिता फारुख अब्दुल्ला पर जमकर निशाना साधा था। उमर अब्दुल्लाह जिस नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के सदस्य है कभी वह पार्टी और फारुख अब्दुल्लाह, अटल बिहार वाजपेई की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications