पीएम ने कश्मीरियों के लिए कही ऐसी बात, उमर बोले- थैंक्यू मोदी साहब

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के टोंक में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस रैली में पुलवामा हमले और कश्मीर के मुद्दे को खासतौर पर उठाया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीरियों के खिलाफ नहीं है। पीएम के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने मोदी को थैक्यू कहा है।

Omar Abdullah thanks PM Modi for speaking against attacks on Kashmiris

दरअसल पीएम मोदी ने टोंक में कहा था कि, हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, कश्मीर के खिलाफ नहीं है। पिछले दिनों कश्मीरी बच्चों के साथ हिंदुस्तान के किसी कोने में क्या हुआ, क्या नहीं हुआ, घटना छोटी थी या बड़ी थी.. मुद्दा यह नहीं है। इस देश में यह होना नहीं चाहिए। कश्मीर का बच्चा-बच्चा इन आतंकियों से परेशान है। हमें उसे आंतक के खिलाफ लड़ाई में साथ रखना है। अमरनाथ की यात्रा में लाखों श्रद्धालु जाते हैं, कश्मीर के बच्चे उनकी देखभाल करते है। अमरनाथ यात्रियों पर गोली चली थी। इन यात्रियों को खून देने के लिए कश्मीर के मुसलमान कतार लगाकर खड़े हो गए थे।

पीएम मोदी के इस बयान पर उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लिखा कि, धन्यवाद नरेंद्र मोदी साहब। आज आपने हमारे दिल की बात कह दी। इसके साथ ही उमर ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी की एक फोटो भी शेयर की है।

पुलवामा हमले का पूरा हिसाब होगा

पीएम मोदी ने कहा कि, दुनिया की हर बड़ी संस्था आज पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ एकजुट है।सीमा पर डटे सैनिकों पर, मोदी सरकार पर और मां भवानी के आशीर्वाद पर भरोसा रखिए, इस बार सबका हिसाब पूरा होगा।100 घंटे के भीतर हमारे जवानों ने पुलवामा अटैक के मास्टरमाइंड को उसकी जगह दिखा दी और उसका खात्मा कर दिया। मानवता के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। दुनिया में तब तक शांति संभव नहीं है, जब तक आतंक की फैक्ट्रियां चलती रहेंगी।आतंक की फैक्ट्रियों पर ताला लगाने का काम मेरे ही हिस्से लिखा है, तो ऐसा ही सही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+