द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर कसा तंज
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के हालिया रिलीज ट्रेलर पर तंज कसा है। यह फिल्म 2004 से 2014 तक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के कार्यालय पर आधारित है। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू द्वारा लिखित इसी नाम की किताब पर आधारित है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इस फिल्म के ट्रेलर का बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी ने भी विरोध किया है। आरजेडी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर लिखा कि, यह बीजेपी का प्रपोगेंडा है, और बीजेपी इस फिल्म की फाइनेंसियल पार्टनर है। वहीं कुछ पार्टियों ने बीजेपी को इस फिल्म का प्रमोशनल पार्टनर बताकर तंज कसा है।
इस पर अपना बचाव करने उतरी बीजेपी ने कहा कि, पार्टियों द्वारा फिल्म प्रमोशन करने की यह पहली घटना नहीं हैं। बीजेपी नेताओं ने उन ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की ड्रग्स समस्या पर बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर अपने अकाउंट से ट्वीट किए थे। उस समय पंजाब में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी अकाली दल सत्ता में थी।












Click it and Unblock the Notifications