अभिषेक मनु सिंघवी ने सन्नी लियोन को लेकर ट्विट क्या किया, भड़क गये उमर
नई दिल्ली। एक बार फिर से कांग्रेस के विवादित नेता अभिषेक मनु सिंघवी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला विवादों के घेरे में हैं। वजह बनी हैं बॉलीवुड की एडल्ट स्टार सन्नी लियोन, जिनकी फिल्म एक पहेली लीला शुक्रवार को रिलीज हुई है।
जिनको लेकर अभिषेक मधु सिंघवी ने ट्विट किया कि हमें एलर्ट रहना चाहिए क्योंकि सन्नी लियोन जैसे पश्चिम देशों में रिजेक्ट हो चुके लोगों को बॉलीवुड आइकॉन न बनने दिया जाए।
जिस पर सन्नी लियोन का रियेक्शन नहीं आया लेकिन जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने रियेक्शन जरूर दिया है। उमर ने ट्विट किया कि "मुझे लगा था कि यह फर्जी ट्विटर अकाउंट है। लेकिन यह फर्जी नहीं है। उन्हें ऐसा ट्वीट करने की क्या जरूरत थी?" उमर के ट्विट से यह जरूर साबित होता है कि सन्नी लियोन पर यूं अभिषेक का निशाना उन्हें रास नहीं आया और इसी कारण वो भड़क गये।
अब पता नहीं दोनों ही लोगों को सन्नी लियोन से क्या दिक्कत है लेकिन इस बात ये यह जरूर साबित हो जाता है कि फिल्मी गलियारों की तरह राजनैतिक गलियों में भी सन्नी लियोन काफी लोकप्रिय हैं।













Click it and Unblock the Notifications