उमर अब्दुल्ला बोले, 2019 में नहीं हारेंगे मोदी 2024 की तैयारी करे विपक्ष

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि देशभर में कोई ऐसा नेता नहीं है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सके और कोई ऐसी पार्टी नहीं है, जो 2019 में बीजेपी को चुनौती दे सके।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत पर कहा कि जिस तरह से भाजपा की हवा चल रही है उसे देखकर तो लगता है कि विपक्षी पार्टियों को 2019 के लोकसभा चुनाव के बारे में भूलकर वर्ष 2024 के आम चुनाव की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि 2019 में भाजपा को कोई नहीं हरा पाएगा।

2019 में नहीं हारेंगे मोदी 2014 की तैयारी करे विपक्ष: उमर

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा वाली सीटों में से 300 से ज्यादा सीटें जीत ली हैं। उनकी इस जीत से राजनीतिक पंडित भी हतप्रभ हैं। इसी को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम ने अपनी राय जाहिर की है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि देशभर में कोई ऐसा नेता नहीं है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सके और कोई ऐसी पार्टी नहीं है, जो 2019 में बीजेपी को चुनौती दे सके। ऐसे में नहीं लगता कि मोदी आने वाले लोकसभा चुनाव में हार जाएंगे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्ष को मोदी की आलोचना करने के बजाय एक विकल्प की तलाश करनी चाहिए। उमर अब्दुल्ला ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर ये बातें कहीं हैं।

उमर अब्दुल्ला ने उत्तर प्रदेश को भाजपा की सुनामी बताया तो पंजाब, गोवा और मणिपुर के नतीजों पर कहा कि ये राज्य दर्शाते हैं कि भाजपा को हराया जा सकता है। से निश्चित तौर पर यह संकेत मिलेगा कि बीजेपी अपराजेय नहीं है, उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें जनता को एक विकल्प देने की जरूरत है। जेएनयू की छात्र नेता शहला रशीद के भाजपा के इलेक्शन जीतने लेकिन जनता का दिल ना जीत पाने की बात पर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जनता का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मोदी की आलोचना से विपक्ष नहीं जीत सकता है।
पढ़ें- ना मनोज सिन्हा, ना आदित्यनाथ, इस खास वजह से केशव मौर्य बनेंगे सीएम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+