राजस्थान के सियासी संकट पर बोले उमर अब्दुल्ला- पायलट की बगावत से लेना-देना नहीं, CM बघेल को भेजेंगे नोटिस
नई दिल्ली: राजस्थान में मचे सियासी घमासान में अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ किया कि सचिन पायलट की बगावत से उनका कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान पर भी पलटवार किया है। वे जल्द ही सीएम बघेल को नोटिस भेजेंगे।

Recommended Video
दरअसल लंबे वक्त से इस बात की चर्चा हो रही थी कि सचिन पायलट अपने ससुर फारूख अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला को बचाने के लिए बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं, ताकी उन्हें रिहाई मिल सके। इस पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें और उनके पिता को बिना किसी वजह के इस मामले में घसीटा जा रहा है। वो इन आरोपों को सुनकर तंग आ गए हैं। उनका और उनके पिता की रिहाई का पायलट की बगावत से कोई लेना-देना नहीं है। वो जल्द ही सीएम बघेल को नोटिस भेजेंगे। आपको बता दें कि सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट उमर अब्दुल्ला की बहन और फारुख अब्दुल्ला की बेटी हैं।
क्या था भूपेश बघेल का बयान?
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने राजस्थान के राजनीतिक संकट के बारे में गहन अध्ययन तो नहीं किया, लेकिन उन्हें एक बात खटक रही है कि जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला को क्यों रिहा किया गया। जबकि महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को एक ही धारा के अंतर्गत हिरासत में लिया गया था। क्या ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ कि उमर और पायलट रिश्तेदार हैं। बघेल के इसी बयान से उमर अब्दुल्ला नाराज हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications