उमर अब्‍दुल्‍ला की एक्‍स वाइफ पायल से दिल्‍ली पुलिस ने खाली कराया सरकारी बंगला

नयी दिल्‍ली। दिल्‍ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की एक्‍स वाइफ पायल अब्‍दुल्‍ला से सरकारी बंगला खाली खरवा लिया है। हालांकि पुलिस को बंगला खाली करने के लिए थोड़ी बल आजमाइश करनी पड़ी। पुलिस को बंगले में घुसने के लिए बाहरी गेट को तोड़ना पड़ा। उसके बाद पुलिस ने पायल का सामान निकालकर बाहर रख दिया।

Omar Abdullah’s estranged wife Payal evicted from Lutyens’ house

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को दिल्‍ली हाईकोर्ट ने पायल के कब्‍जे को गैरकानूनी बताते हुए पुलिस को आदेश दिया था कि वे सम्‍मानजनक तरीके से घर खाली करावा दें। इसके बावजूद भी जब पायल नहीं मानी तो पुलिस को गेट तोड़कर अंदर जाना पड़ा।

17 साल से इस बंगले में रह रही थीं पायल

उमर अब्‍दुल्‍ला को यह बंगला 1999 में उस वक्‍त एलॉट किया गया था जब वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री थे। तबसे पायल इस बंगले में रह रही हैं। पहले जब पायल को बंगला खाली करने के लिएए कहा गया था तो उन्‍होंने अपनी और दो बेटों की सुरक्षा का हवाला देते हुए मना कर दिया था।

पायल ने दलील दी थी कि उन्हें 94 सुरक्षाकर्मियों की जेड प्लस सुरक्षा मिली है। दूसरा बंगला इतने सुरक्षाकर्मियों के लिए छोटा पड़ेगा। आपको बता दें कि पायल दिल्‍ली में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस चलाती हैं।

होटल में हुआ था प्‍यार, 2011 में हो गया तलाक

साल 2011 में उमर अब्‍दुल्‍ला और पायल का तलाक हो गया था। खुद उमर अब्‍दुल्‍ला ने इस बात की पुष्टि की थी। उमर अब्‍दुल्‍ला से पायल के दो बच्‍चे हैं जिनके नाम जाहिर और जमीर हैं।

उमर अब्‍दुल्‍ला और पायल की पहली मुलाकात दिल्‍ली के होटल ओबेराय में हुई थी। जानकारी के मुताबिक दोनो होटल ओबेराय में काम किया करते थे। मुलाकात बहुत जल्‍द प्‍यार में बदल गया और फिर 1994 में दोनों ने शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+