4G मुबारक! जम्मू-कश्मीर में हाई स्पीड इंटरनेट फिर शुरू होने पर उमर अब्दुल्ला ने दिया रिएक्शन

नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश घोषित किए जाने के बाद से पहली बार जम्मू और कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को फिर बहाल कर दिया गया है। केंद्र शासित प्रदेश के प्रमुख सचिव (बिजली और सूचना) रोहित कंसल ने शुक्रवार, 5 फरवरी की शाम घाटी के लोगों को यह जानकारी दी। 4जी इंटरनेट फिर से शुरू होने के बाद जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 4G मुबारक! कभी नहीं से देरी भली।

Omar Abdullah reacts when high speed internet resume in Jammu and Kashmir

आपको बता दें कि करीब दो साल पहले 5 अगस्त 2019 में जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के साथ ही राज्य को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दे दिया गया था। तब से लगभग 18 महीने बाद आज जम्मू और कश्मीर में लोगों को 4G इंटरनेट की सुविधा उठाने का अवसर मिला है। हलांकि इससे पहले जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने पोस्टपेड सिम पर हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विसेज शुरू कर दी थी, लेकिन अब इसे सभी नेटवर्क पर बहाल कर दिया गया है। प्रशासन के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 4G इंटरनेट का स्वागात करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, '4G मुबारक! अगस्त 2019 के बाद से पहली बार पूरे जम्मू-कश्मीर के लोग 4G डेटा का प्रयोग कर रहे हैं। कभी नहीं से देरी भली।' आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए के बाद ही उमर अब्दुल्ला, र्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित सैकड़ों राजनीतिक नेताओं को अगस्त 2019 से हाउस अरेस्ट कर लिया गया था, और एक साल बाद रिहा किया गया था। हाल ही में उमर अब्दुल्ला भारत में बनी कोविड-19 वैक्सीन पर सवाल उठाए जाने को लेकर भी सुर्खियों में थे।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के 'वजीर-ए-हवाबाज’ इमरान खान की नई चाल, धमकी भरे अंदाज में कश्मीर पर शांति का राग छेड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+