'झूठ बोल रहे हैं ओमप्रकाश राजभर', यूपी में गठबंधन की बात पर भड़के संजय सिंह

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

लखनऊ, 13 जुलाई: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के ऊपर गठबंधन को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर कोई बात नहीं हुई है। दरअसल हाल ही में ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि 17 जुलाई को संजय सिंह की मौजूदगी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी बैठक है, जिसमें दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर चर्चा होगी।

sanjay singh

गठबंधन की खबरों पर ट्वीट करते हुए संजय सिंह ने कहा, 'ओमप्रकाश राजभर झूठ बोल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी कोई बैठक तय नहीं हुई है और ना ही गठबंधन को लेकर किसी तरह की कोई बातचीत हुई है। ओमप्रकाश राजभर के साथ बैठक को लेकर मीडिया में जो भी खबरें चल रही हैं, वो झूठी और बेबुनियाद हैं।'

Recommended Video

    UP Block Pramukh Chunav 2021: BJP नेताओं की गुंडागर्दी, Etawah SP को मारा थप्पड़ ! | वनइंडिया हिंदी

    यूपी चुनाव में बचा है 8 महीने का वक्त
    आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में अब महज 8 महीने का ही वक्त बचा है। यूपी चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भागीदारी संकल्प मार्चा का गठन किया है, जिसमें ओमप्रकाश राजभर छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरने की बात कर रहे हैं। पिछले दिनों हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की थी। ओवैसी ने यह भी ऐलान किया कि उनकी पार्टी यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    2017 में भाजपा के साथ थे राजभर
    इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया था और सरकार बनने के बाद कैबिनेट मंत्री भी बने। हालांकि भाजपा के साथ उनका गठबंधन ज्यादा समय तक नहीं टिका और ओमप्रकाश राजभर ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के ऊपर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+