ओम बिरला ने उनके खिलाफ लिखने वालों सांसदों को किया आगाह, बोले- स्पीकर के खिलाफ ट्विटर पर ना लिखे
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिना किसी सांसद का नाम लिए गुरुवार को आगाह करते हुए कहा सांसदों को स्पीकर के बारे में ट्विटर पर नहीं लिखना चाहिए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सांसदों को ट्विटर पर उनके खिलाफ लिखने को लेकर आगाह किया। इकसे साथ ही उनसे ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायद दी।
हालांकि ओम बिड़ला ने बिना किसी सांसद का नाम नहीं लिए ये हिदायत दी लेकिन लोकसभा में उनकी ये टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस के सदस्य महुआ मोइत्रा द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्रालय से संबंधित मुद्दा उठाए जाने के तुरंत बाद आई।
ओम बिरला ने संसद में प्रश्नकाल के दौरान कहा कुछ सदस्य कभी-कभी ट्विटर पर लिखते हैं कि स्पीकर सदस्यों को बोलने का अवसर नहीं देते हैं। कृपया ध्यान रखें कि सदस्य ट्विटर पर स्पीकर के बारे में न लिखें। यह अच्छा होगा।












Click it and Unblock the Notifications