Olympics 2020: 'गोल्डन ब्वॉय' को पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी बधाई, कहा- टोक्यो में रचा गया इतिहास

नई दिल्ली, 7 अगस्त: टोक्यो ओलंपिक में शनिवार का दिन भारत के लिए सबसे खास रहा, जहां नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। व्यक्तिगत रूप से ये भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले 2008 ओलंपिक में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं नीरज की इस कामयाबी पर देश में जश्न का माहौल है। साथ ही उन्हें कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी।

modi

नीरज की जीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आज टोक्यो में इतिहास रचा गया है। जो आज नीरज चोपड़ा ने पाया है, वो हमेशा याद रखा जाएगा। नीरज ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने अपने जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई।

वहीं राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा कि नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत। आपके भाले ने सभी बाधाओं को तोड़ दिया और सोने पर निशाना लगाते हुए इतिहास रचा। आप देश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ट्रैक और फील्ड में भारत को गोल्ड दिलाया। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है, आपको हार्दिक बधाई। वहीं खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि नीरज चोपड़ा, भारत के 'गोल्डन ब्वॉय'। टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचा गया, आपके उड़ते थ्रो ने शानदार काम किया। आपकी इस उपलब्धि से एक अरब भारतीय जश्न के हकदार हैं। आपका नाम इतिहास की किताबों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा।

नीरज की जीत पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि आज बहुत प्रसन्नता है कि भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में पहला गोल्ड जीता है। पूरे देश में खुशी है। इससे देश के नौजवानों को नई प्रेरणा मिलेगी। मैं इस मौके पर नीरज चोपड़ा को बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

ऐसा रहा मुकाबला
नीरज चोपड़ा ने अपने पहले थ्रो में 87.03 मीटर भाला फेंका। इसके बाद दूसरे में वो 87.58 मीटर तक पहुंच गए। जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हो गई। इसके बाद उन्होंने तीसरा थ्रो किया, जो 76.79 मीटर का रहा। तीसरे प्रयास के बाद गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार जोहानेस वेटल नौवें स्थान पर रहने के चलते मुकाबले से बाहर हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+