नीरज चोपड़ा को गोल्ड: टोक्यो की धरती पर बजा भारत का राष्ट्रगान, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
नीरज चोपड़ा को गोल्ड: टोक्यो की धरती पर बजा भारत का राष्ट्रगान, आपके भी रोंगटे कर देगा ये वीडियो
टोक्यो, 7 अगस्त: टोक्यो ओलंपिक में आज भारत ने अपना पहला गोल्ड जीता है। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज अपना मैडल लेने पोडियम पर पहुंचे तो जैसी ओलंपिक की रिवायत रही है। इस दौरान भारत का झंडा लहराया गया और देश का राष्ट्रगान बजा। टोक्यो में भारत का राष्ट्रगान बजना हर देशवासी के लिए कमाल का क्षण रहा। इसका वीडियो सामने आया है। जो रोमांचित करने वाला है।

भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में गजब का प्रदर्शन करते हुए 87.58 मीटर का बेस्ट थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। नीरज ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। वहीं ओलंपिक के व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड जीता था।












Click it and Unblock the Notifications