'अगर अफजल गुरु शहीद तो फिर हनुमनथप्पा को क्या कहेंगे?'
नई दिल्ली। जेएनयू विवाद में अब ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त भी शामिल हो गए हैं। सोमवार को योगेश्वर दत्त ने अपने ट्विटर हैंडल पर कविता पोस्ट की है जो कि देशभक्ति से भरी हुई है।

आपको बता दें कि वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक के दौरान योगेश्वर ने देश को कुश्मी में कांस्य पदक दिलाया था।
रियो ओलंपिक की तैयारियों में बिजी योगेश्वर दत्त ने अपने ट्विटर हैंडल पर कविता के साथ लिखा है कि संसद हमले का दोषी आतंकी अफजल गुरु शहीद था तो फिर हम लांस नायक हनुमनथप्पा को क्या कहेंगे। योगेश्वर दत्त की इस ट्वीट के बाद से ही ट्विटर पर लो उनकी तारीफ कर रहे हैं।
योगेश्वर ने अपनी कविता के साथ ही सवाल भी किया है किन लोगों के लिए सेना के जवान जान की बाजजी लगा रहे हैं और किन लोगों के गर्व के लिए खिलाड़ी दिन रात पसीना बहा रहे हैं।
योगेश्वर ने जो कविता पोस्ट की है उसमें जेएनयू के छात्रों की तुलना मोहम्मद गजनी से की गई है।












Click it and Unblock the Notifications