हार्ले डेविडसन बाइक खरीदने आया शख्स, टेस्ट राइड के बहाने लेकर हुआ फरार
गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स हार्ले डेविडसन खरीदने आया और ट्रायल के नाम पर बाइक को ले उड़ा। बाइक मालिक ने चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पालम विहार के रहने वाले अजय कुमार ने अपनी बाइक बेचने के लिए ओएसएक्स पर डिटेल डाली थीं। जिसके बाद एक शक्स ने बाइक खरीदने के लिए फोन किया था।
बताए गए पते पर शख्स पहुंच गया और बाइक की टेस्ट ड्राइव की बात की। बाइक के मालिक ने बाइक दे दी। टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक को लेकर चोर फरार हो गया। इस मामले में बाइक चोर शोरूम में आता है।
शोरूम के सीसीटीवी में बाइक चोर को देखा जा सकता। बाइक चोर शोरूम में आता है और बाइक को टेस्ट राइक के लिए कहता है। काफी देर के बाद जब टेस्ट ड्राइव के लिए गया शख्स वापस नहीं आया तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
पीड़ित शख्स ने बताया कि, ओएलएक्स पर अजय कुमार नाम के व्यक्ति ने हार्ले डेविडसन बाइक बेचने के लिए डिटेल्स पोस्ट किए थे। जिस पर एक शख्स का उन्हें फोन आया और उसने बाइक खरीदने की इच्छा जताते हुए कहा कि वह एक बार टेस्ट राइड करेगा जिस पर अजय कुमार ने हां कर दी।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में भाजपा के समर्थन वापसी पर बोले योगी आदित्यनाथ, फैसला देशहित में












Click it and Unblock the Notifications