बेटी जाह्नवी की नकल उतारते श्रीदेवी का यह VIDEO हो रहा है वायरल

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को इस दुनिया से गए दो महीने हो गए हैं, लेकिन आज भी उनके जाने का गम लोगों के दिलों में है। अब फैंस के पास केवल अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की यादें बची हैं। श्रीदेवी का अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी के साथ एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो जाह्नवी की नकल उतारते दिख रही हैं।

Sridevi-Janhvi Kapoor

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को इस दुनिया से गए दो महीने हो गए हैं, लेकिन आज भी उनके जाने का गम लोगों के दिलों में है। अब फैंस के पास केवल अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की यादें बची हैं। श्रीदेवी का अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी के साथ एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो जाह्नवी की नकल उतारते दिख रही हैं। श्रीदेवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

बेटी की नकल उतार रहीं श्रीदेवी

बेटी की नकल उतार रहीं श्रीदेवी

सोशल मीडिया पर श्रीदेवी का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी की एक्टिंग करती दिख रही हैं। ये वीडियो एक प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग की है जो पीपल मैगजीन के लिए आयोजित हुई थी। इस मैगजीन के कवर पेज पर श्रीदेवी अपनी बेटियों के साथ फीचर हुई थीं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीदेवी अपनी बेटी की नकल उतारती हैं और सभी हंसने को मजबूर हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में एक पत्रकार जाह्नवी से सवाल करता है कि भविष्य में उनके प्लान क्या हैं, जिसका जवाब जाह्नवी थोड़ी कमजोर हिंदी में देती हैं। जाह्नवी कहती हैं, 'जी मुझे अभी पता नहीं, मैं अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही हूं।' जाह्नवी की हिंदी को देख श्रीदेवी तुरंत कहती हैं कि प्लीज इसे हिंदी में बात करने मत दीजिए। इसके बाद श्रीदेवी जाह्नवी की हिंदी की नकल उतारने लगती हैं।

'धड़क' से डेब्यू कर रहीं है जाह्नवी

'धड़क' से डेब्यू कर रहीं है जाह्नवी

जाह्नवी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वो करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस तले बन रही फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में जाह्नवी के ऑपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 25 साल पहले श्रीदेवी के साथ फ्लॉप फिल्म बनाने पर इस डायरेक्टर ने बोनी कपूर से मांगी माफी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+