25 साल पहले श्रीदेवी के साथ फ्लॉप फिल्म बनाने पर इस डायरेक्टर ने बोनी कपूर से मांगी माफी

अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से माफी मांगी है। सतीश कौशिक ने श्रीदेवी को लेकर सालों पहले एक फिल्म बनाई थी, जिसको लेकर उनके और बोनी कपूर के बीच विवाद हो गया था।

Recommended Video

    Sridevi's film released 25 years ago, Satish Kaushik APOLOGIES now | FilmiBeat
    Sridevi

    नई दिल्ली। अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से माफी मांगी है। सतीश कौशिक ने श्रीदेवी को लेकर सालों पहले एक फिल्म बनाई थी, जिसको लेकर उनके और बोनी कपूर के बीच विवाद हो गया था। विवाद फिल्म का बड़े बजट में बनना और फिर उसके फ्लॉप होने के कारण पैदा हुआ था। आज फिल्म की रिलीज के 25 साल बाद और श्रीदेवी की मौत के बाद सतीश कौशिक ने सार्वजनिक तौर पर बोनी कपूर से माफी मांगी। जानिए पूरा मामला-

    बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी 9 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

    बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी 9 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

    सतीश कौशिक ने 25 साल पहले 'रूप की रानी चोरों का राजा' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी, अनिल कपूर, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ थे। इस फिल्म को बनाने में 9 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और काफी वक्त भी लगा था। सभी को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी लेकिन रिलीज होती ही ये औंधे मुंह गिर पड़ी। 9 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद निर्देशक सतीश कौशिक और निर्माता बोनी कपूर के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी।

    25 साल बाद ट्विटर पर बोनी कपूर से मांगी माफी

    25 साल बाद ट्विटर पर बोनी कपूर से मांगी माफी

    अब फिल्म के 25 सालों बाद सतीश कौशिक ने बोनी कपूर से माफी मांगी है। सतीश कौशिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बोनी कपूर से फ्लॉप फिल्म बनाने के लिए माफी मांगते हुए लिखा, '25 साल पहले ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन ये मेरा पहला बच्चा था और हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। मैडम श्रीदेवी को याद करते हुए मैं बोनी कपूर जी से माफी मांगता हूं, जिन्होंने मुझे पहला ब्रेक दिया लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने से सब खराब हो गया। रूप की रानी चोरों का राजा के 25 साल।'

    अनिल कपूर और अनुपम खेर के दिल के करीब है फिल्म

    अनिल कपूर और अनुपम खेर के दिल के करीब है फिल्म

    हालांकि सतीश कौशिक की इस माफी पर बोनी कपूर का कोई जवाब नहीं आया है। 'रूप की रानी चोरों का राजा' भले ही फ्लॉप हुई और सतीश कौशिक ने इसके लिए माफी मांगी, लेकिन अनिल कपूर और अनुपम खेर इस फिल्म को खास मानते हैं। अनिल कपूर ने फिल्म को लेकर लिखा, 'यकीन नहीं होता कि रूप की रानी चोरों का राजा को 25 साल हो गए। मुझे याद है फिल्म बनाते वक्त हमने कितनी मुश्किलों का सामना किया था, लेकिन ये एक यादगार सफर था। हम रूप की रानी को रोज याद करते हैं।'

    ये भी पढ़ें: मरने के बाद पूरा हुआ श्रीदेवी का पुराना सपना

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+