'ये कहां आ गए हम,यूहीं साथ चलते-चलते', 1995 के दूरदर्शन के चुनाव कवरेज का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दूरदर्शन यानी डीडी न्यूज के चुनावी कवरेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एंकर नलिनी सिंह 1995 में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठकर चर्चा कर रही हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दूरदर्शन के चुनाव कवरेज का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। आज के जमाने में जहां जोरों-शोरों से टीवी चैनलों पर चुनावी कवरेज के दौरान बहुत बहसबाजी होती है। उसी से अलग 1995 के दूरदर्शन के चुनाव कवरेज का वीडियो में स्टूडियों में नेता और एंकर शांति से बैठकर मुद्दों पर बात कर रहे हैं। इस वीडियो एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में न्यूज एंकर नलिनी सिंह (Nalini Singh) दिखाई दे रही हैं। वहीं वीडियो में कांग्रेस नेता राजेश पायलट दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में पत्रकार नलिनी सिंह 1995 में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ दूरदर्शन पर एक चर्चा का संचालन करती हुई दिख रही हैं।
वीडियो को ट्विटर यूजर @darpananilsingh ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर इन्होंने लिखा है, ''1995 चुनाव कवरेज दूरदर्शन''। वीडियो पर 297.1 हजार व्यूज हैं। वीडियो पर साढ़े 4 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं।
वीडियो पर सैकड़ों यूजर ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ''उस वक्त की चुनावी चर्चा अच्छी होती थी आज के मुकाबले।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ये कहां आ गए हम, यूंही साथ चलते चलते।'' एक अन्य यूजर बोले, 'यह अच्छे दिनों की बात है, तब कांग्रेस हुआ करती थी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नहीं, ये उस समय की बात है जब देश गुलाम हुआ करता था, देश में भयंकर गरीबी हुआ करती थी। ये उस ''बुरे दौर/दिन'' की बात है। अच्छे दिन तो 2014 के बाद आए हैं। क्यों की देश भी आजाद तो 2014 के बाद ही हुआ है।''
एक यूजर ने जानकारी दी है कि, ''कई बड़े दिग्गज नेता एक साथ एक टीवी डिबेट में हैं। अटल बिहारी वाजपेयी, राजेश पायलट,राम विलास पासवान,जसवंत सिंह, हरकिशन सिंह सुरजीत, पीए संगमा इतने बड़े नेता एक मंच पर और इतनी शांत से बहस कर रहे हैं।''
यहां देखें पूरा वीडियो












Click it and Unblock the Notifications