OLA ईवी स्कूटर को लेकर कंपनी के CEO ने लोगों से पूछा सवाल, हो गए ट्रोल

नई दिल्ली, 16 सितंबर। ओला कंपनी के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल भाविश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके लोगों से पूछा था कि ओला एस-1 के साथ आप कौन सी एक्सेसरीज लेना पसंद करेंगे। जिस तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता काफी बढ़ रही है उसे देखते हुए ओला ने ईवी स्कूटर को लॉन्च किया है।

भाविश को ही कर दिया ट्रोल

भाविश को ही कर दिया ट्रोल

भाविश अग्रवाल ने गुरुवार को ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने ओला ईवी स्कूटर के साथ एक्सेसरीज को लेकर सवाल किया। जिसपर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने बैकरेस्ट, स्कूटर कवर आदि का सुझाव दिया। लेकिन कुछ यूजर्स ने ओला स्कूटर को लेकर अपनी शिकायतें यहां दर्ज करानी शुरू कर दी। लोगों ने कंपनी के कस्टमर केयर तक की शिकायत करनी शुरू कर दी।

लोगों ने लिए मजे

लोगों ने लिए मजे

एक यूजर ने लिखा इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे बड़ी चिंता उसकी सुरक्षा है, कुछ लोगों ने इसमे फायर एक्सटिंग्विशर लगाने की मांग की। दूसरे यूजर ने लिखा, महिलाओं के लिए फुटरेस्ट होना चाहिए, स्क्रीन पर रियर कैमरा होना चाहिए, छाता, कोल्ड कॉफी, ड्राइविंग इंस्ट्रक्टर, ऑडियो मोड, ड्राइव रिकॉर्ड मेमोरी कार्ड, हेलमेट और हाइपोथेटिकली ग्लोबल पर्मिट होना चाहिए।

कस्टमर केयर पर लोगों ने लगाई क्लास

कस्टमर केयर पर लोगों ने लगाई क्लास

एक यूजर ने ओला कस्टमर केयर की शिकायत करते हुए कहा कि कस्टमर सपोर्ट जिसे लोगों की कॉल का जवाब देना चाहिए वो वह महीनों तक लोगों को जवाब तक नहीं देता और आप सीईओ के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा 95 फीसदी लोगों ने आपके पोस्ट पर जो जवाब दिया है उनकी समस्या कस्टमर केयर है। मुझे उम्मीद है कि आप इसे जानते होंगे। मैं उस शहर से हूं जहां से इस स्कूटर की शुरुआत हुई है और मुझे अभी तक स्कूटर नहीं मिल सका है। मैंने 1 सितंबर को ही अपना पूरा भुगतान कर दिया था, फिर भी अब तक स्कूटर नहीं मिला।

भाविश ने भी स्वीकार किया था

भाविश ने भी स्वीकार किया था

पिछले कुछ महीनों की बात करें तो ईवी स्कूटर की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। जून माह में भाविश अग्रवाल ने इस समस्या को स्वीकार करते हुए कहा था कि वर्ल्ड क्लास एजेंसियों को इस समस्या के समाधान के लिए चुना गया है, वह इस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर क्यों ईवी स्कूटर में आग लगने की समस्या आ रही है। उन्होने ट्वीट करके कहा कि हमारी प्रतिबद्धता है कि हम इस तरह की घटनाओं को रोके, हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि इसे पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+