पीएम-राहुल की सहमति से अब 9 की जगह मिलेंगे 12 सिलेंडर!

पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने रिलायती सिलेंडरों की संख्या 9 से 12 किए जाने के संकेत दिए, लेकिन उन्होंने अपनी मजबूरियां भी गिनवाई। उन्होंने कहा कि पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सहमति के बिना ये फैसला नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए पीएम और राहुल की सहमति की मजबूरी भी जताई। ग्रेटर नोएडा पेट्रोटेक 2014 की शुरूआत के मौके पर मोइली ने कहा कि सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने के बारे में पीएम और राहुल गांधी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ कहे जाने क बाद ही विचार किया जाएगा।
मोइली ने साफ-साफ कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने उनसे रियायती सिलेंडर बढ़ाने की मांग की है, लेकिन प्रधानमंत्री और राहुल की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। मोइली ने कहा कि सिलेंडर की संख्या बढ़ाने के लिए मंत्रिमंडल के आर्थिक मामलों और राजनीतिक मामलों की समिति के अनुमोदन की भी जरूरत पडेगी, क्योंकि रियायती सिलेंडरों की संख्या बढ़ाए जाने से सरकार पर अतिरिक्त बोझ आएगा।












Click it and Unblock the Notifications