जॉनसन एंड जॉनसन शैंपू में मिले कैंसर पैदा करने वाले कैमिकल, फाइनल टेस्ट के लिए भेजे गए सैंपल

जयपुर। राजस्थान में जॉनसन एंड जॉनसन शैंपू के सैंपल के टेस्ट में पाया गया कि इसमें केमिकल फार्मलडिहाइड है जो कि जाना माना कासीनजन है। बता दें कि ये मामला तब सामने आया है जब कुछ माह पहले अधिकारियों ने जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर में एक जांच की थी कि इसमें कैंसर पैदा करने वाला एस्बेस्टस तो नहीं हैं। कंपनी ने कहा कि फरवरी में जब सरकार को जांच में इसमें कोई एस्बेटस नहीं मिले तब हमने बेबी पाउडर का प्रोडक्शन फिर शुरू कर दिया।

officials found cancer causing agent in johnson and johnson shampoo

अधिकारियों ने बताया कि हाल में अचानक हुए टेस्ट के लिए शैंपू के 4 बैच से अचानक 24 बोतलें निकालकर इनकी जांच की गई। राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर राजा राम शर्मा ने कहा कि- उत्पाद में फार्मलडिहाइड मिला है जो कि बतौर प्रिजरवेटिव प्रयोग किया जाता है। लेकिन कंपनी का दावा है कि उन्होंने उत्पाद में फार्मलडिहाइड का प्रयोग नहीं किया जबकि टेस्ट में ये दिखाई पड़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि हम ये नहीं बता सकते कि हमें उत्पाद में कितनी मात्रा में फार्मल डिहाइड मिला है लेकिन क्योंकि अब कंपनी ने उत्पाद में इसके न होने का दावा किया है तो उत्पाद के सैंपल को टेस्ट के लिए सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी भेजा जाएगा। दूसरे और फाइनल टेस्ट के बाद इसपर आखिरी फैसले तक पहुंचा जाएगा।

यह भी पढ़ें- मैगी का मेगा ऑफर: Maggi के 10 खाली रैपर लौटाओ, 1 पैकेट फ्री ले जाओ, जानिए वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+