ओमिक्रॉन ने भारत में शुरू किया डेल्टा वेरिएंट की जगह लेना, बिगड़ सकते हैं हालात: सूत्र
ओमिक्रॉन ने भारत में शुरू किया डेल्टा वेरिएंट की जगह लेना, बिगड़ सकते हैं हालात: सूत्र
नई दिल्ली, 31 दिसंबर: कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर भारत में खतरा बढ़ता ही जा रहा है। देश में ओमिक्रॉन ने डेल्टा वैरिएंट को विस्थापित करना शुरू कर दिया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत में ओमिक्रॉन ने डेल्टा वेरिएंट की जगह लेना शुरू कर दिया है। ओमिक्रॉन ने मामलों की संख्या के मामले में भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट की जगह लेना शुरू कर दिया है, जो भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं है। इससे हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

फिलहाल भारत में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1270 हो गई है। जिसमें से महाराष्ट्र में 450 और दिल्ली में 320 नए केस हैं। ओमिक्रॉन के 1270 मरीजों में से 374 मरीज रिकवर हो गए हैं।
Recommended Video
ओमिक्रॉन को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार (31 दिसंबर) को कहा गया है कि आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का दौरा 1 जनवरी से बंद रहेगा। गार्ड ऑफ चेंज समारोह भी अगली सूचना तक नहीं होगा।
भारत में ओमिक्रॉन की वजह से दैनिक कोरोना आंकड़ों में भी इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार (31 दिसंबर) को भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,764 नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं 220 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 7,585 केसों की रिकवरी हुई है। देश में कोरोना के अब तक कुल मामले 3,48,38,804 है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 91,361 है। देश में कुल रिकवरी अब तक 3,42,66,363 हुई है। देश में कोरोना से हुई अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 4,81,080 है।
भारत में महाराष्ट्र के पुणे में ओमिक्रॉन वैरिएंट से भी एक 52 वर्षीय शख्स की मौत हुई है। ओमिक्रॉन से भारत में ये पहली मौत की खबर है। 52 वर्षीय मरीज पुणे के पिंपरी चिंचवाड नगर निगम के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती था। शख्स की मौत के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह ओमिक्रॉन से संक्रमित था।












Click it and Unblock the Notifications