मुंह के अंदर छुपा के ला रहे थे एक किलो सोना, दो उज्बेक नागरिक दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
मुंह के अंदर छुपा के ला रहे थे करीब एक किलो सोना, दो उज्बेक नागरिक दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
नई दिल्ली, 10 सितंबर: दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की स्मगलिंग के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों अपने मुंह के अंदर सोना छुपाकर ला रहे थे। जिनको कस्टम के अफसरों ने पकड़ा है। दिल्ली कस्टम जोन की ओर से बताया गया है कि ये मामला 28 अगस्त की रात का है। दुबई से ग्रीन चैनल में आ रहे उज़्बेकिस्तान के दो नागरिकों को इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर पकड़ गया। तलाशी लेने पर इनके मुंह से 951 ग्राम सोना और एक धातु की चेन बरामद की गई। इन्होंने दांतों के ऊपर सोना चढ़ाया हुआ था और चेन मुंह में रखी हुई थी। जिसके बाद सोने को जब्त कर लिया गया।

अजीब-अजीब तरह से सोने और दूसरी महंगी धातुओं की स्मगलिंग का ये कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी कई मौकों पर लोग शरीर में सोना छुपाकर लाते हुए पकड़े गए हैं। बीते महीने उज़्बेक मूल के ही दो लोगों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने उस वक्त पकड़ा था, जब वो 1 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। अफसरों ने पकड़े गए सोने को जब्त कर लिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications